हिंदी फिल्में स्टीरियोटाइप करने की मास्टर हैं, किसी कौम को नहीं बख्शा: नसीरुद्दीन शाह
ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक इवेंट में कहा है कि हिंदी फिल्मों में स्टीरियोटाइप किया जाता है। उन्होंने कहा, "हिंदी फिल्मों ने कौनसी कौम को बख्शा है, स्टीरियोटाइपिंग की तो मास्टर हैं। सिखों, पारसियों और ईसाइयों का मज़ाक उड़ाया जाता था।" बकौल शाह, मुसलमान हीरो का खुद्दार दोस्त होता था जो उसे बचाते हुए मर जाता था, मरता ज़रूर था।