हिंदी बोलने वाला रोल हो तो तैयार हूं: हॉलीवुड व साउथ फिल्में करने को लेकर पंकज त्रिपाठी
ऐक्टर पंकज त्रिपाठी ने 53वें इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में कहा है, "हॉलीवुड ही नहीं तेलुगू, मलयालम के फिल्ममेकर्स के ऑफर आएं हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं उन फिल्मों के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मैं वे भाषाएं नहीं बोलता।" पंकज ने कहा, "हिंदी बोलने वाला किरदार हो तो फिल्म करने के लिए तैयार हूं।"