हिंदी में बोले भारत में जापान के राजदूत, कहा 'देवियों और सज्जनों, नमस्कार'
भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुज़ुकी ने गुजरात में बुधवार को बताया, "मैं अब भी हिंदी बोलना सीख रहा हूं, फिलहाल मेरे लिए हिंदी में बोलना कठिन होगा लेकिन मैं कोशिश करता हूं।" उन्होंने हिंदी में कहा, "देवियों और सज्जनों, नमस्कार। मैं हिरोशी सुज़ुकी है।" हालांकि, बाद में उन्होंने कहा, "मुझे हिंदी बोलने के लिए बहुत अभ्यास करना होगा।"