हिंदी व साउथ की फिल्मों में कोई तुलना व प्रतिस्पर्धा नहीं, हम सब एक इंडस्ट्री हैं: रवीना
ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा कि हिंदी व साउथ की फिल्मों की आपस में कोई तुलना व प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा, "सबसे पहले इसे एक ही भारतीय इंडस्ट्री के रूप में गिनें...जब हमारे दर्शक पूरे भारत में हैं तो...उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम का विभाजन क्यों?" रवीना हाल ही में 'केजीएफ 2' फिल्म में नज़र आई थीं।