हिंदुजा ग्रुप करेगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, बीमा नियामक ने दी मंज़ूरी
भारतीय बीमा नियामक आईआरडीएआई ने हिंदुजा ग्रुप के स्वामित्व वाली इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) को रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण की सशर्त मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि रिलायंस कैपिटल के ऋणदाताओं ने पिछले साल जून में आईआईएचएल की लगभग ₹9,650 करोड़ की समाधान योजना को मंज़ूरी दी थी।
इस डील को 27 मई तक पूरा करना होगा।