हिंदुजा समूह के चेयरमैन एस.पी. हिंदुजा की पत्नी का 82 वर्ष की आयु में लंदन में हुआ निधन
हिंदुजा समूह के चेयरमैन एस.पी. हिंदुजा की पत्नी 82-वर्षीय मधु हिंदुजा का 4 जनवरी को लंदन में निधन हो गया। हिंदुजा बंधुओं ने एक संयुक्त संदेश में कहा कि पूरा परिवार मधु के निधन से शोक में है। मधु के पोते-पोती करम और लावण्या हिंदुजा ने कहा कि उन्होंने परिवार को संभाला हुआ था और उनसे सभी प्यार करते थे।