हिंदुस्तान, हम मेलबर्न में आपका इंतज़ार कर रहे हैं, एक बार फिर मैच होना चाहिए: शोएब अख्तर
न्यूज़ीलैंड को हराकर पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कहा है, "हिंदुस्तान, हम मेलबर्न पहुंच चुके हैं, हम आपका इंतज़ार कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का फाइनल हो...एक बार फिर मैच होना चाहिए...पूरी दुनिया इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रही है।"