हिंदू छात्र हनुमान बनकर स्कूल जाए तो?: स्कूलों में हिजाब पहनने को लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि स्कूलों में ड्रेस कोड लागू किया जाना तय है। उन्होंने स्कूलों में हिजाब पहनने को लेकर कहा, "कोई मुंह ढककर, कोई घूंघट में...कोई बहरूपिया बनकर स्कूल जा रहा है। कल अगर कोई हिंदू छात्र हनुमानजी बनकर स्कूल चला जाए तो?" बकौल दिलावर, ड्रेस कोड नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी।