हिंदू जनजागृति समिति के विरोध करने के बीच बेंगलुरु में रद्द हुआ कॉमेडियन वीर दास का शो
कॉमेडियन वीर दास ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर कहा, "कुछ परिस्थितियों की वजह से हम बेंगलुरु के शो को रद्द कर रहे हैं...जल्द ही नई तारीख की जानकारी दी जाएगी।" उन्होंने लोगों से इसके लिए माफी भी मांगी। गौरतलब है, हिंदू जनजागृति समिति ने हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए दास के शो का विरोध किया था।