हिंदू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी को लेकर यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद पर दर्ज होगा केस
लखनऊ के एक कोर्ट ने देवी लक्ष्मी और अन्य हिंदू देवी-देवताओं पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। एक याचिकाकर्ता ने कहा था कि मौर्य के बयान से हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।