हिंदू धर्म में आस्था ने मुझे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया: रामास्वामी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा है कि हिंदू धर्म में उनकी आस्था ने ही उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म पर विश्वास ही मुझे मेरी आज़ादी देता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि ईश्वर ने हमें एक उद्देश्य को पूरा करने के लिए भेजा है।"