हिंदू भाई-बहनों को हाथ लगाने से पहले मुझे मारो: आतंकियों से कश्मीरी नेता
जम्मू-कश्मीर वर्कर्स पार्टी के प्रमुख मीर जुनैद ने कुलगाम में आतंकियों द्वारा एक हिंदू शिक्षिका की हत्या करने के बाद आतंकियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "निर्दयी आतंकियों...मेरे हिंदू भाई-बहनों को हाथ लगाने से पहले मुझे मारो...वे हमारे शवों पर चलकर कश्मीर छोड़ेंगे। #YeKashmirHumaraHai" गौरतलब है, शिक्षिका को स्कूल के बाहर गोली मारी गई थी।