हिंदू लड़की के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी पर बैठे मुस्लिम युवक को लोगों ने पीटा, मुंडवाया सिर
हरिद्वार (उत्तराखंड) में हर की पौड़ी पर हिंदू लड़की के साथ बैठे काशीपुर निवासी मुस्लिम युवक को कथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पीटे जाने और सिर मुंडवाए जाने का वीडियो सामने आया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।