हिंदू विवाह में अनिवार्य हैं 'सप्तपदी' व अन्य रस्में, इनके बिना शादी वैध नहीं: इलाहाबाद एचसी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि हिंदू विवाह में 'सप्तपदी' व अन्य रस्में अनिवार्य हैं जिनके बिना शादी वैध नहीं है। कोर्ट ने एक महिला के खिलाफ परिवाद रद्द करते हुए यह टिप्पणी की जिस पर अलग रह रहे पति ने तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। महिला ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।