'हिंदू सीनियर्स द्वारा सिख पायलटों के अपमान' से जुड़े वायरल मेसेज का वायुसेना ने किया खंडन
भारतीय वायुसेना ने एक वायरल सोशल मीडिया मेसेज का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि हिंदू सीनियर्स द्वारा लगातार अपमानित किए जाने के चलते वायुसेना के सिख पायलटों व कर्मियों ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। वायुसेना ने 'X' पर लिखा, "#FakeNewsAlert यह सूचना गलत है...इसे अफवाह फैलाने के लिए पोस्ट किया गया है।"