हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बाबर रोड के बोर्ड पर लगाया 'अयोध्या मार्ग' का स्टिकर
हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के बाबर रोड के साइनबोर्ड पर 'अयोध्या मार्ग' का स्टिकर चिपका दिया। हालांकि, अधिकारियों ने बाद में इस स्टिकर को हटा दिया। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने एएनआई से कहा कि संगठन लंबे समय से मांग कर रहा है कि बाबर रोड का नाम बदला जाना चाहिए।