हिंसा का प्रचार कनाडा में स्वीकार्य नहीं: इंदिरा गांधी की हत्या की प्रदर्शनी पर कनाडाई मंत्री
वैंकूवर (कनाडा) में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय महावाणिज्य दूतावास के सामने आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की प्रदर्शनी लगाए जाने पर कनाडा के पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर डॉमिनिक लेब्लैंक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "हिंसा का प्रचार कनाडा में कभी स्वीकार्य नहीं है।" भारतीय अधिकारियों ने कनाडाई सरकार से मामले की शिकायत की थी।