हिंसा के आरोपी सरेंडर नहीं करेंगे तो उनके मकानों की कुर्की की जाएगी: प्रयागराज के एसएसपी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के एसएसपी अजय कुमार ने कहा है कि 10 जून को हुई हिंसा के आरोपी सरेंडर नहीं करेंगे तो उनके मकानों की कुर्की की जाएगी। मामले में अब तक 92 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बकौल कुमार, ईंट व पत्थर चलाते हुए 40 लोगों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई है और उनके पोस्टर तैयार किए गए हैं।