हिंसा? गांधी जयंती पर? द. अफ्रीका के खिलाफ?: भारत के 237/3 का स्कोर बनाने पर जाफर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में भारत के 237/3 का स्कोर बनाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "हिंसा? गांधी जयंती पर? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ?!" गौरतलब है, यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी20I टोटल है और ओवरऑल टी20I क्रिकेट में भारत का चौथा सबसे बड़ा टोटल है।