हिंसा प्रभावित मणिपुर में फिर से हुई गोलीबारी, 1 उग्रवादी की मौत व 9 लोग हुए घायल
हिंसा प्रभावित मणिपुर के पूर्वी इम्फाल ज़िले में बीती रात उग्रवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच हुई गोलीबारी में 9 लोग घायल हो गए। वहीं, एक अन्य घटना में बिष्णुपुर ज़िले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 1 उग्रवादी मारा गया और 2 अन्य उग्रवादी घायल हो गए। मणिपुर में करीब 1 माह से जातीय हिंसा हो रही है।