हिंसा व प्रतिशोध की राजनीति कर रहा केंद्र: लोकसभा स्पीकर से मुलाकात के बाद अधीर रंजन
दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस सांसदों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। चौधरी ने केंद्र सरकार पर 'हिंसा व प्रतिशोध' की राजनीति करने का आरोप लगाया। बकौल चौधरी, "पुलिस ने हमारे...सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव किया...जैसे वे आतंकवादी हैं।"