हिंसा से प्रभावित मणिपुर से यूपी के 98 छात्रों को राज्य में लाया गया वापस
उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया है कि मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे राज्य के छात्रों में से अब तक कुल 98 छात्रों को वापस लाया गया है। सरकार के मुताबिक, मणिपुर में फंसे 38 छात्रों को गुरुवार तक वापस लाया जाएगा। गौरतलब है, मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग के खिलाफ मणिपुर में प्रदर्शन हो रहे हैं।