हिंसाग्रस्त मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत
हिंसाग्रस्त मणिपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इनर मणिपुर सीट पर कांग्रेस के अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने बीजेपी के थौनोजाम बसंत कुमार सिंह को 1.09 लाख वोटों से और आउटर मणिपुर सीट पर कांग्रेस के अल्फ्रेड कानगम ऑर्थर ने एनपीएफ के काचुई तिमोथी ज़िमिक को 85,418 वोटों से हराया है।