हिंसाग्रस्त सूडान में करीब 3,500 भारतीय व 1,000 भारतीय मूल के लोग फंसे हैं: विदेश सचिव
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने गुरुवार को बताया कि हिंसाग्रस्त सूडान में करीब 3,500 भारतीय और 1,000 भारतीय मूल के लोग (पीआईओ) फंसे हुए हैं। क्वात्रा ने कहा कि सूडान में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बकौल क्वात्रा, सूडान में स्थिति अस्थिर है और भारत लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है।