हिंसाग्रस्त सूडान से बचाए गए 246 भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा भारत

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को बताया कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारतीय वायुसेना का एक विमान हिंसाग्रस्त सूडान से बचाए गए 246 भारतीयों का दूसरा जत्था लेकर मुंबई पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को 360 भारतीयों का पहला जत्था बुधवार को दिल्ली पहुंचा था। इन भारतीयों को पहले सूडान से बचाकर जेद्दाह (यूएई) भेजा गया था।

Load More