हिंसाग्रस्त सूडान से लौटे 117 भारतीयों को नहीं लगाया गया येलो फीवर का टीका, हुए क्वारंटीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत हिंसाग्रस्त सूडान से स्वदेश लौटे 1,191 भारतीयों में से 117 को येलो फीवर का टीका नहीं लगाया गया था। बकौल मंत्रालय, टीका नहीं लगाए गए लोगों को क्वारंटीन किया गया है और सात दिनों में उनमें फीवर के कोई लक्षण नहीं दिखते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

Load More