हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकी के भाई ने कश्मीर में अपने घर पर फहराया तिरंगा
हिज़बुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद मट्टू के भाई रईस मट्टू द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले सोपोर (जम्मू-कश्मीर) में अपने घर पर तिरंगा फहराने का वीडियो सामने आया है। रईस ने कहा, "मेरे भाई ने गलत रास्ता चुना है लेकिन मुझे अपने देश पर गर्व है।" बकौल रिपोर्ट्स, कश्मीर के टॉप 10 आतंकियों में शामिल जावेद अभी पाकिस्तान में है।