हिजाब के विरोध के बीच ईरान में सरकारी चैनल को किया गया हैक, चलाया गया सरकार विरोधी संदेश
ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच शनिवार को ईरान सरकार द्वारा संचालित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज़ नेटवर्क (आईआरआईएनएन) को कुछ प्रदर्शनकारियों ने हैक कर लिया। ‘सीएनएन’ के अनुसार, इस दौरान चैनल पर पिछले महीने मारी गई महिलाओं की तस्वीरों के साथ सरकार विरोधी संदेश दिखाया गया। हैकिंग की ज़िम्मेदारी इदालत-ए-अली नामक संगठन ने ली है।