हिजाब पर अदालती आदेश के उल्लंघन से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां बढ़ सकती हैं: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर रोक संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रहे लोगों से कड़ाई से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर असामाजिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है, 30-मई को हिजाब पहनने के कारण मंगलुरु विश्वविद्यालय की 12-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया था।

Load More