हिजाब पहनकर आईं 12 छात्राओं को कर्नाटक के मंगलुरु विश्वविद्यालय में नहीं दिया गया प्रवेश
कर्नाटक के मंगलुरु विश्वविद्यालय में हिजाब पहनकर आईं 12 छात्राओं को सोमवार को उनकी कक्षाओं में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस मामले में अधिकारियों ने हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया। छात्रों ने दावा किया है कि हाईकोर्ट का आदेश डिग्री कॉलेजों से नहीं बल्कि प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों से संबंधित था।