हिट फिल्म न देने पर भी ऐक्टर्स को अभिनेत्रियों से 10 गुना अधिक फीस मिलती है: कृति
अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में वेतन असमानता को लेकर 'फिल्म कम्पैनियन' से कहा है, "अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के वेतन में वर्तमान में बड़ा फासला है। इसके पीछे कोई वजह नहीं है।" उन्होंने कहा, "कभी-कभी आप सोचते हैं...उस व्यक्ति (ऐक्टर) ने पिछले 10 वर्षों में हिट फिल्म नहीं दी फिर क्यों उसे 10 गुना अधिक फीस मिल रही है।"