हिट फिल्मों के बावजूद लोग मेरा नाम नहीं जानते थे, 'मोनोलॉग वाला लड़का' कहते थे: कार्तिक
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा है कि 6-7 सालों तक हिट फिल्में देने के बावजूद लोग उनका नाम नहीं जानते थे और उन्हें 'मोनोलॉग वाला लड़का' कहते थे। उन्होंने कहा, "मैं सोचता था ऐसा क्यों हो रहा है...लेकिन मैंने...सीखा और...चीज़ें ठीक हो रही हैं।" दरअसल, कार्तिक अपनी डेब्यू फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के एक मोनोलॉग से काफी मशहूर हुए थे।