हिना खान की 16 घंटे काम करने से बिगड़ी सेहत, कहा- शांति से एक बार खा भी नहीं पा रही हूं
अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि दिन में 16 घंटे काम करने के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई है। उन्होंने एक तस्वीर पर लिखा, "सुकून से एक पल खाना भी नहीं खा पा रही हूं।" वहीं, दूसरी तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैन्स से उनके लिए दुआ करने की गुज़ारिश की है।