हिना खान से X यूज़र ने कहा- 'ब्लू टिक खरीद लो, अकाउंट फेक लग रहा है'; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री हिना खान ने एक X यूज़र द्वारा उनसे 'ब्लू टिक खरीद लो...अकाउंट फेक लग रहा है' कहने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरी...उपलब्धियां ही मेरा असली वैरिफिकेशन है, वे ब्लू टिक की मोहताज नहीं।" उन्होंने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा, "पैसे देकर ब्लू टिक खरीदना आसान हो गया है...असली और नकली का फर्क नहीं बचा।"