हिमाचल की तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और ₹10000 करोड़ का पैकेज दे केंद्र: कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व ₹10,000 करोड़ का राहत पैकेज देने की केंद्र सरकार से मांग की। उन्होंने कहा, "हिमाचल के इतिहास में ऐसी तबाही आज तक नहीं हुई। राज्य में अब तक 330 जानें जा चुकी हैं और 12,000 घर तबाह हुए हैं।"