हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 'आप' की ज़मानत ज़ब्त होगी: जे.पी. नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में 'आप' की सभी 68 सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, "गोवा में 'आप' की 35 सीटों पर...उत्तर प्रदेश में 349 सीटों पर...और उत्तराखंड में 65 सीटों पर...ज़मानत ज़ब्त हुई थी।"