हिमाचल के 6 निलंबित कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर के फैसले को एससी में दी चुनौती
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 निलंबित विधायकों ने स्पीकर द्वारा उन्हें अयोग्य करार दिए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट (एससी) में चुनौती दी है। विधायकों ने एससी से स्पीकर के फैसले को गलत ठहराते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। गौरतलब है, राज्यसभा चुनाव के दौरान इन 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।