हिमाचल के कसोल में फंसे 2,000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया: सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को बताया कि बारिश के चलते कसोल में फंसे 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा, "लाहौल में फंसे 300 से अधिक पर्यटक वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।" उन्होंने कहा, "मैं हालात का जायज़ा ले रहा हूं और चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"