हिमाचल के कुल्लू में उफनती नदी में बहे 30 मकान व 40 दुकानें, सीएम ने की आर्थिक मदद की घोषणा
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के सैंज में लगातार बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने के बाद उफनती सैंज नदी में 40 दुकानें और 30 मकान बह गए हैं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता का एलान किया।