हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने के बाद नदी में बहीं 10 दुकानें, सामने आया वीडियो
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) की आनी तहसील में गुरुवार को बादल फटने के बाद बस अड्डे के पास में 10 दुकानें नदी में बह गईं जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बारिश के बीच आनी के एक गांव में भूस्खलन के चलते 60 साल की बुज़ुर्ग महिला और 16 साल की किशोरी की मौत हो गई।