हिमाचल के चंबा में बादल फटने की घटना में हुई 15-वर्षीय किशोर की मौत, खाली कराए गए मकान

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चंबा (हिमाचल प्रदेश) में बादल फटने के बाद कम-से-कम दो गांव उसकी चपेट में आ गए जिसके चलते एक 15-वर्षीय किशोर की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हो गए। प्रशासन ने कुछ मकानों को खाली कराया है। अधिकारियों के अनुसार, कंधवारा गांव में एक पुल व कुछ खेतों को नुकसान पहुंचा।

Load More