हिमाचल के मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल, 5 मंत्रियोें को मिले अतिरिक्त मंत्रालयों के प्रभार
हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में शुक्रवार को फेरबदल हुआ जिसमें 5 मंत्रियों को अतिरिक्त विभागों की ज़िम्मेदारी मिली। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग सौंपा गया। इसके अलावा राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन के साथ नगर नियोजन और हाउसिंग विभाग मिला। वहीं, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सहकारिता और यादविंदर गोमा को कानून विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है।