हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए

दिल्ली दौरे पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्ल के कई टेस्ट किए गए हैं और इलाज चल रहा है। बकौल प्रवक्ता, अब शुक्ल की हालत स्थिर है।

Load More