हिमाचल के शिमला में प्रदेश परिवहन की एक बस के पहाड़ी से टकराने से 56 यात्री हुए घायल

हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के शुक्रवार को शिमला में पहाड़ी से टकराने से कम-से-कम 56 यात्री घायल हो गए। बकौल पुलिस, प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। गुरुवार को मंडी में एचआरटीसी की एक बस के खाई में गिरने से 40 लोग घायल हुए थे।

Load More