हिमाचल के सीएम के तौर पर सुक्खू का नाम सामने आने पर प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने किया हंगामा
'एएनआई' की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के तौर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को नामित किए जाने की खबरों के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हंगामा किया है। उनके समर्थकों ने 'हमारी सीएम कैसी हो, रानी साहिबा जैसी हो' और 'हाई कमान होश में आओ' जैसे नारे लगाकर विरोध जताया।