हिमाचल के सीएम को पेट में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में कराया गया भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में इंफेक्शन के चलते शिमला स्थित सरकारी अस्पताल आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर राहुल राव ने कहा कि सुक्खू की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री सुक्खू अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके अन्य टेस्ट कराए जा रहे हैं।

Load More