हिमाचल के सीएम सुक्खू ने अपने पास रखा गृह व वित्त विभाग, डिप्टी सीएम को मिला परिवहन

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभागों का बंटवारा करते हुए गृह, वित्त, सामान्य प्रशासन, योजना और कार्मिक विभाग अपने पास रखा है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति, परिवहन और भाषा, कला व संस्कृति विभाग सौंपा गया है। राज्य की नई कांग्रेस सरकार में अभी सिर्फ मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री शामिल हैं और मंत्रिमंडल विस्तार होना बाकी है।

Load More