हिमाचल के सुदूर गांव में पहली बार पहुंचा मोबाइल नेटवर्क, पीएम मोदी ने ग्रामीणों से की बात

लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश) के सुदूर गांव गिउ में पहली बार मोबाइल नेटवर्क पहुंचा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीणों से फोन पर बातचीत कर कहा, "यहां मोबाइल नेटवर्क पहुंचाना चुनौती थी...केंद्र सरकार देश के कोने-कोने में मोबाइल नेटवर्क ले जा रही है।" ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें फोन इस्तेमाल करने के लिए 8-किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।

Load More