हिमाचल प्रदेश के 6 निलंबित कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता पर रोक लगाने से एससी ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के 6 निलंबित कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले को लेकर नोटिस जारी किया जा सकता है लेकिन फैसले पर रोक नहीं लगाई जा सकती। गौरतलब है, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने को लेकर इन विधायकों को अयोग्य ठहराया गया था।