हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बताया कि कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे जबकि मुकेश अग्निहोत्री राज्य के उप-मुख्यमंत्री होंगे। बघेल ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन विधानसभा सीट से विधायक हैं।